हिंदी व्याकरण में शब्दों के समूह को पदबंध कहते है । इसलिए आज हम आपको इस पोस्ट में पद की परिभाषा, पदबंध के भेद , पदबंध की परिभाषा , Padbandh in hindi, पदबंध के उदाहरण,पदबंध प्रश्नोत्तरी, Padbandh exercise , class 10 Padbandh , Padbandh in class 10,Padbandh class 10, padbandh class 9, padbandh kya hai , आदि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है।
![]() |
पदबंध: परिभाषा , भेद, प्रश्नोत्तरी और उदाहरण | Padbandh in hindi |
पदबंध की परिभाषा तथा पदबंध के भेद (Padbandh in hindi)
पद की परिभाषा :- वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्द ही पद कहलाते है।
पदबंध की परिभाषा :- जब दो या दो से अधिक पद नियत कर्म और निश्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते है तो उन्हें पदबंध कहते है। अथवा कहीं पदों के योग से बने वाक्यांश को , जो एक ही पद का कार्य करता है , पदबंध कहते है। डॉ हरदेव बाहरी ने कहा की " वाक्य के उस भाग को जिसमे के एक से अधिक पद परस्पर जुड़कर अर्थ तो देते है ,लेकिन पूरा अर्थ नहीं देते है , उसे पदबंध कहते है।
जैसे -
- नदी बहती जा रही है।
- दशरथ का पुत्र राम वन गया।
- लड़की अत्यंत सुंदर, विदुषी व कुशल है।
- नदी कलकल करती हुई बाह रही है।
- इस प्रकार रचना की दृष्टि से पदबंध में तीन बातें आवश्यक है -
- इसमें एक से अधिक पद होते है।
- यह पद आपस में इस तरह जुड़े होते है , कि उनसे एक इकाई बन जाती है।
- पदबंध किसी वाक्य का अंश होता है , स्वयं वाक्य नहीं होता है।
निष्कर्ष :- जब वाक्य में कुछ शब्द मिलकर वही काम करे जो एक अकेला शब्द करता है , तो वह शब्दों का समूह पदबंध कहलाता है।
पदबंध के सामान्यतः पांच (५) भेद होते है -
- संज्ञा पदबंध
- सर्वनाम पदबंध
- विशेषण पदबंध
- क्रिया पदबंध
- क्रियाविशेषण पदबंध
- दशरथ का पुत्र राम वन गया। (यहाँ 'दशरथ का पुत्र राम' संज्ञा पदबंध है। )
- लड़की अत्यंत सुंदर, विदुषी व कुशल है। (यहाँ 'अत्यंत सुंदर, विदुषी व कुशल' विशेषण पदबंध है। )
- नदी बहती जा रही है। (यहाँ 'बहती जा रही है।' क्रिया पदबंध है। )
- नदी कलकल करती हुई बहती जा रही है। (यहाँ 'कलकल करती हुई' क्रियाविशेषण पदबंध है। )
- सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र जित गया। ( यहाँ 'सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र' संज्ञा पदबंध है। )
- मैं राजस्थान की शिक्षा नगरी जोधपुर में रहता हूँ। (यहाँ 'राजस्थान की शिक्षा नगरी जोधपुर' संज्ञा पदबंध है। )
- आसमान में उड़ता हुआ गुब्बारा फट गया। ( यहाँ 'आसमान में उड़ता हुआ गुब्बारा' संज्ञा पदबंध है। )
- चार ताकतवर मजदूर भारी वस्तु उठा ले गये। ( यहाँ 'चार ताकतवर मजदूर' संज्ञा पदबंध है। )
- राम ने लंका के राजा रावण को मारा। ( यहाँ 'लंका के राजा रावण' संज्ञा पदबंध है। )
- बिजली सी फुर्ती दिखाकर आपने छात्र को डूबने से बचा लिया। ( यहाँ 'बिजली सी फुर्ती दिखाकर आपने' सर्वनाम पदबंध है। )
- विरोध करने वालो में से कोई नहीं बोला। ( यहाँ 'विरोध करने वालो में से कोई' सर्वनाम पदबंध है। )
- शरारत करने वालो में से कई पकडे गये। (यहाँ 'शरारत करने वालो में से कई' सर्वनाम पदबंध है। )
- तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देरी से पहुँचती है। (यहाँ 'तेज चलने वाली' विशेषण पदबंध है। )
- सस्ता खरीदा हुआ कपडा अधिक नहीं चलता। ( यहाँ 'सस्ता खरीदा हुआ' विशेषण पदबंध है। )
- उसका घोड़ा अत्यन्त तेज , सुंदर व फुर्तीला है। (यहाँ 'अत्यन्त तेज , सूंदर व फुर्तीला' विशेषण पदबंध है। )
- उस घर के कोने में बैठा हुआ आदमी जासूस है। (यहाँ 'उस घर के कोने में बैठा हुआ' विशेषण पदबंध है। )
- वह दौड़ता जा रहा है। (यहाँ 'दौड़ता जा रहा है।' क्रिया पदबंध है। )
- नदी बहती जा रही है। (यहाँ 'बहती जा रही है।' क्रिया पदबंध है। )
- वह बाजार की और आया होगा। ( यहाँ 'आया होगा।' क्रिया पदबंध है। )
- मेरा घर छत से दिखाई दे रहा है। ( यहाँ 'दिखाई दे रहा है।' क्रिया पदबंध है। )
- वह बहुत सूंदर नाची। (यहाँ 'बहुत सुंदर' क्रियाविशेषण पदबंध है। )
- वह बहुत धीरे-धीरे चलता है। (यहाँ 'बहुत धीरे-धीरे' क्रियाविशेषण पदबंध है। )
- आज मैंने पेट भरकर खाना खाया। (यहाँ 'पेट भरकर' क्रियाविशेषण पदबंध है। )
- आप आराम से बैठकर बातें कीजिए। (यहाँ 'आराम से बैठकर' क्रियाविशेषण पदबंध है। )
पदबंध प्रश्नोत्तरी ( Padbandh exercise)
- युद्ध में लड़ने वाला सिपाही शहीद हो गया। - ------------
- तकदीर का मारा मैं कहाँ फँस गया। - -----------
- बच्चे जल्दी सो जाया करते है। - ----------------------
- मैंने बहुत सुंदर हरिण देखा। - -----------------------
- मैं कल शाम चार बजे तक पहुँचूँगा। - --------------
- लड़का पागल की तरह हंस रहा है। - ------------------
- दशरथ के चारों पुत्र वीर थे। - --------------
- मैं बिहार की राजधानी पटना में रहता हूँ। - -------------------
अगर आपके कोई सवाल हो या अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें Comment Box में कमेंट करे।