![]() |
अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे मे जानकारी | antarctica mahadeep |
अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- अंटार्कटिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ बड़ा महाद्वीप है।
- यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
- यह वैज्ञानिको को पृथ्वी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के अनोखे अवसर प्रदान करता है। इसलिए इसे विज्ञानं के लिए समर्पित -महाद्वीप कहते है।
- दक्षिणी ध्रुव इस महाद्वीप के लगभग केंद्र में स्थित है।
- इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किमी (5,400,000 वर्ग मील) है। यह एशिया , अफ्रीका , उत्तरी अमेरिका , दक्षिणी अमेरिका के बाद बड़ा महाद्वीप है।
- यह एक जनशून्य महाद्वीप है। परन्तु शोध कार्य करने वाले वैज्ञानिको के कारण औसत वार्षिक जनसंख्या 5000 रहती है।
- अंटार्कटिका के सबसे नजदीक आवासीय महाद्वीप " दक्षिणी अमेरिका " है।
- यह सदैव बर्फ से ढँका रहता है। इसलिए इसे श्वेत महाद्वीप कहते है। इसका अन्य उपनाम- विज्ञानं का महाद्वीप भी है।
- अंटार्कटिका की खोज- कैप्टन कुक ने सन 1773 में की थी। परन्तु ये अंटार्कटिका महाद्वीप की मुख्य भूमि तक नहीं पहुंचे थे।
- अंटार्कटिका की मुख्य भूमि की खोज करने वाला व्यक्ति '' वेलिंग शॉसेन '' को माना जाता है , जिन्होंने 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज पर सवार होकर यहाँ पहुँचा था। ये रुसी शाही नौसेना का एक कप्तान थे।
- अंटार्कटिका महाद्वीप की धरती पर पहला कदम " डेविस" ने रखा था।
- यहाँ पहुंचने वाली पहली महिला "कैरोलिन मिकेल्सन" थी।
- क़्वीनमॉड -पर्वतमाला अंटार्कटिका महाद्वीप को दो भागों में बाँटती है।
- यहाँ विश्व का दूसरा तथा अंटार्कटिका का पहला ठंडा स्थान "वोस्टॉक" स्थित है।
NOTE:- विश्व का पहला ठंडा स्थान - एशिया महाद्वीप के रूस देश के साइबेरिया प्रदेश में " बर्खोयांस्क" है।
- अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला व्यक्ति - नॉर्वे का "एमंडसन" है। जो 1911 ई. में पहुंचा।
- यहाँ की सर्वोच्च पर्वत शिखर "विन्सन मासिफ" है। जिसकी ऊंचाई 4892 मीटर है।
- अंटार्कटिका में जलीय भाग " रॉस सागर " स्थित है।
- अंटार्कटिका पर पहुँचने वाला पहला भारतीय "रामचरण जी" है। जो रूस की सहायता से पहुंचे थे।
- स्वतन्त्र भारतीय अभियान दल की ओर से जाने वाले पहले भारतीय "कैप्टन सैय्यद जहूर अब्बासी" है।
- दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला भारतीय " डॉ गिरिराज सिरोही" थे।
- अंटार्कटिका के पामर प्रायद्वीप पर ग्रीष्मकाल में बर्फ नहीं जमती है।
- पामर प्रायद्वीप में पेंग्विन पक्षी मिलता है।
- इस महाद्वीप की सबसे लम्बी पर्वमाला " ट्रांस अंटार्कटिका " है।
- यहाँ विश्व का सबसे लम्बा ग्लेशियर " लैम्बर्ट" स्थित है। जिसकी लम्बाई 80 KM है।
- अंटार्कटिका महाद्वीप पर भारत के तीन प्रमुख अनुसन्धान केंद्र दक्षिण गंगोत्री , मैत्री तथा भारती स्थित है।
- दक्षिण गंगोत्री पर शोध का कार्य 1984 ई. में प्रारम्भ हुआ। परन्तु वर्तमान में ये बंद है।
- मैत्री पर शोध कार्य 1989 ई. में प्रारम्भ हुआ। परन्तु वर्मन में ये भी बंद है। इसका नाम इंदिरा गाँधी ने रखा था।
- भारती अनुसंधान केंद्र पर शोध कार्य 2012 में प्रारंभ हुआ। जो की "लार्समन हिल्स" पर स्थित है।
- अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा सक्रीय ज्वालामुखी " माउंट सिडल " है। जिसकी ऊँचाई 4285 मीटर है।
- यहाँ का दूसरा सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी " माउंट एर्बुश / माउंट इरेबस " है। जिसकी ऊँचाई 3794 मी है।
- अंटार्कटिका पर विश्व का सबसे बड़ा अनुसन्धान केंद्र "मेकमार्डे" है। जो USA द्वारा स्थापित किया गया है। यहाँ एक साथ 1000 वैज्ञानिक काम कर सकते है।
- सभी भारतीय अभियान दल अंटार्कटिका पर गोआ से जाते है। गोआ में भारत का अंतर्राष्ट्रीय अंटार्कटिका केंद्र स्थित है।
- भारत के सभी अनुसन्धान केंद्रों की निगरानी 'नॉर्वे' देश से की जाती है।
- सबसे पहले ओजोन छिद्र अंटार्कटिका पर 1985 ई. में देखा गया था। जो 'फरहान-एट-अल' नामक स्थान पर देखा गया था।
- इस महाद्वीप का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है। यहाँ शीत ऋतु में विश्व का सबसे न्यूनतम तापमान -95 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है।
- शीत ऋतु तथा ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग-अलग आकार होने पर ही इसे "गतिशील महाद्वीप" कहते है।
- यहाँ की मुख्य वनस्पति लाइकेन और मॉस है।
- अंटार्कटिका महाद्वीप में "पोल ऑफ़ कोल्ड" में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है।
- यहाँ का गहनतम बिंदु 'बेंटल ट्रेन्च' (2853 M) है।
- अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी " ओनेक्स " (32 KM) है।